7 दिन में ही 61% उछल गया यह शेयर, 17 साल बाद कंपनी बांट रही है 1 पर 1 बोनस शेयर

    0
    7
    share

    स्मॉलकैप कंपनी बैंको प्रॉडक्ट्स (इंडिया) लिमिटेड के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। बैंको प्रॉडक्ट्स (इंडिया) के शेयर शुक्रवार को BSE में 10 पर्सेंट की तेजी के साथ 1130.95 रुपये पर पहुंच गए हैं। 7 दिन में कंपनी के शेयरों में 61 पर्सेंट से अधिक का उछाल देखने को मिला है। बैंको प्रॉडक्ट्स ने पिछले दिनों ही अपने शेयरहोल्डर्स को बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। कंपनी के बोर्ड ने 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर जारी करना रिकमंड किया है। यानी, कंपनी के शेयरहोल्डर्स को हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर मिलेगा। बैंको प्रॉडक्ट्स 17 साल के अंतराल के बाद बोनस शेयर बांट रही है।

    7 दिन में कंपनी के शेयरों में 61% की तेजी
    बैंको प्रॉडक्ट्स के शेयरों में 7 दिन में 61 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आई है। स्मॉलकैप कंपनी के शेयर 13 नवंबर 2024 को 700 रुपये पर थे। बैंको प्रॉडक्ट्स के शेयर 22 नवंबर 2024 को 1130.95 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 5 दिन में बैंको प्रॉडक्ट्स के शेयरों में 40 पर्सेंट का उछाल आया है। कंपनी के शेयर 14 नवंबर 2024 को 806 रुपये पर थे। बैंको प्रॉडक्ट्स के शेयर 22 नवंबर 2024 को 1130.95 रुपये पर जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयरों ने शुक्रवार को 52 हफ्ते का अपना नया हाई बनाया है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 505.35 रुपये है।

    ये भी पढ़ें:1 पर 2 फ्री शेयर बांटने का ऐलान, 5 महीने में 200% से ज्यादा उछल गए कंपनी के शेयर
    ये भी पढ़ें:सुस्त शुरुआत के बाद लुढ़का यह शेयर, 260 रुपये पर आया भाव, IPO में 273 था दाम

    17 साल के गैप के बाद कंपनी ने अनाउंस किया बोनस शेयर
    बैंको प्रॉडक्ट्स (इंडिया) लिमिटेड ने 17 साल के गैप के बाद बोनस शेयर की घोषणा की है। इससे पहले कंपनी ने अगस्त 2007 में अपने शेयरहोल्डर्स को बोनस शेयर दिया था। उस समय कंपनी ने 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर अनाउंस किया था। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया।

    *****