होम मार्केट चीन में शाओमी ने कुछ दिन पूर्व अपनी नंबर सीरीज 15 के दो मॉडल Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro को लॉन्च किया है। वहीं, अब ब्रांड का अगला फ्लैगशिप Xiaomi 15 Ultra हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार डिवाइस अगले साल 2025 की पहली तिमाही में आ सकता है। हालांकि इसमें थोड़ा समय बचा है इससे पहले एक फोन का लीक सामने आया है जिसे 15 Ultra माना जा रहा है। आइए, आगे आपको बताते हैं कि आगामी अल्ट्रा मोबाइल में आपको कैसे स्पेक्स देखने को मिल सकते हैं।
Xiaomi 15 Ultra के स्पेसिफिकेशंस (लीक)
टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने कथित Xiaomi फोन के फीचर्स वीबो प्लेटफार्म पर शेयर किए थे। माना जा रहा है कि यह Xiaomi 15 Ultra के लिए हैं।
आगामी फोन में Xiaomi 14 Ultra के समान स्क्रीन साइज और रिजॉल्यूशन बनाए रखने की बात कही गई है, लेकिन कार्नर पर छोटे कर्व्स दिए जा सकते हैं। इसका मतलब है कि हम 6.73-इंच डिस्प्ले और 1,440×3,200 रिजॉल्यूशन की उम्मीद कर सकते हैं।
बताया गया है कि आगामी फ्लैगशिप Xiaomi 15 Ultra में f/1.63 अपर्चर वाला 1-इंच का प्राइमरी कैमरा होगा लेकिन इसमें वेरिएबल अपर्चर का कोई जिक्र नहीं है। 50MP शॉर्ट-डिस्टेंस (संभवतः 2x) जूम टेलीफोटो लेंस और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो, संभवतः 4.3x जूम हो सकता है।
Xiaomi 15 Ultra में IP68 और IP69 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस और वायरलेस चार्जिंग की सुविधा होने की बात कही गई है।
उम्मीद है कि फोन की बैटरी की साइज 5,450mAh और 5,800mAh सेल के बीच हो सकती है।
अपकमिंग फोन की तुलना में पूर्व मॉडल Xiaomi 14 Ultra में 5300mAh साइज बैटरी थी। इसलिए ज्यादा कोई बड़ा बैटरी अपग्रेड नहीं है।
Xiaomi 15 Ultra के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
स्क्रीन: Xiaomi 15 Ultra में 2K LTPO माइक्रो-कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकता है। रेंडर में फोन को ब्लैक और वाइट रंग में दिखाया गया था।
प्रोसेसर: Xiaomi 15 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट हो सकता है, जो कि अन्य Xiaomi 15 मॉडल की तरह ही है।
कैमरे: पूर्व लीक में दावा किया गया था कि Xiaomi 15 Ultra में f/1.6 अपर्चर और 23mm फोकल लेंथ वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा होगा और इसमें 50MP का Samsung ISOCELL JN5 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस मिल सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए फ्रंट में 32MP का OmniVision OV32B सेंसर दिया जा सकता है।
फास्ट चार्जिंग: Xiaomi 15 Ultra मॉडल में 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और संभवतः 80W वायरलेस चार्जिंग मिल सकती है। यह ओल्ड मॉडल Xiaomi 14 Ultra जैसा रखा जा सकता है।
आखिर में आपको बताते चलें कि पूर्व मॉडल Xiaomi 14 Ultra को भारत में 99,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। संभावना है कि आगामी Xiaomi 15 Ultra भी चीन में लॉन्च के बाद भारत सहित ग्लोबल बाजार में आ सकता है।The post Xiaomi 15 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले आए सामने, जानें क्या मिल सकता है खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
Source link