Stock Market Live Updates: शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स 422.59 अंक या फिर 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,155.79 पर बंद हुआ है। निफ्टी50 168.60 अंक या फिर 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,349.90 पर बंद हुआ है। बाजार में आज अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स में अडानी पोर्ट्स के शेयर 13 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। बीएसई में टॉप 30 कंपनियों में से 20 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर और 10 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। बता दें, पावर ग्रिड के शेयर सबसे अधिक 3 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ है।
NSE में इस गिरावट के बीच भी सुजलॉन एनर्जी सहित 827 कंपनियों के शेयर बढ़त बनाने में सफल रहे हैं। दूसरी तरफ 1991 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं। 70 ऐसी कंपनियां हैं जिनके शेयरों की कीमतों में कोई असर नहीं हुआ है।
3.00 PM Share Market Live Updates 21 November: शेयर बाजार में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रहा है। सेंसेक्स 462.64 अंक या फिर 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.115.74 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, निफ्टी 180.65 अंक या फिर 0.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,337.85 अंक पर ट्रेड कर रहा था।
1.31 PM Share Market Live Updates 21 November: शेयर बाजारों में आज भारी गिरावट दर्ज की गई है। सेंसेक्स 441.48 अंक या फिर 0.57 प्रतिशत की गिरावट के बाद 77,136.80 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, निफ्टी 174.45 अंक की गिरावट के बाद 23,344.05 पर ट्रेड कर रहा था। गुरुवार को अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। जिसकी वजह से एक ही दिन में अडानी ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैप 2.25 लाख करोड़ रुपये से अधिक लुढ़क गया है। बता दें, हिंडनबर्ग विवाद के बाद किसी एक दिन में अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में यह सबसे बड़ी गिरावट है।
अडानी पोर्ट्स 11 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था।
10:00 AM Share Market Live Updates 21 November: सेंसेक्स 555अंक नीचे 77022 पर आ गया। एक समय यह 76802 के निचले स्तर पर आ गया था। निफ्टी भी 193 अंकों का गोता लगाकर 23324 के लेवल पर है। एक समय यह 23263 पर आ गया था। निफ्टी टॉप लूजर में अडानी एंटरप्राइजेज 15 पर्सेंट लुढ़क कर 2398.25 रुपये पर आ गया है। अडानी पोर्ट्स भी 10 पर्सेंट की गिरावट के साथ 1160.70 रुपये पर है। अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट है।
9:20 AM Share Market Live Updates 21 November: अडानी ग्रुप पर अमेरिकी अधिकारियों को रिश्वत देने के आरोपों का असर अडानी के शेयरों के साथ-साथ घरेलू शेयर मार्केट पर भी पड़ रहा है। सेंसेक्स 307 अंक नीचे 77270 पर आ गया। जबकि, अडानी ग्रुप के शेयर धड़ाम हो गए हैं। अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स में 10-10 पर्सेंट की गिरावट है। अडानी पावर करीब 13 पर्सेंट टूटा है। अडानी ग्रीन एनर्जी 17 और अडानी एनर्जी सॉल्यूशन 20 पर्सेंट का गोता लगाया है।
9:15 AM Share Market Live Updates 21 November: अडानी ग्रुप पर अमेरिकी अधिकारियों को रिश्वत देने के आरोपों के बीच आज घरेलू शेयर मार्केट की शुरुआत मिलीजुली रही। बीएसई का सेंसेक्स 132 अंकों की बढ़त के साथ 77711 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई के निफ्टी ने 30 अंकों के नुकसान के साथ 23488 के लेवल से गुरुवार के कारोबार की शुरुआत की। अडानी ग्रुप के शेयर भारी गिरावट के साथ खुले। इनमें 20 पर्सेंट तक गिरावट देखी जा रही है।
Share Market Live Updates 21 November: ग्लोबल मार्केट्स के कमजोर संकेतों के चलते घरेलू शेयर बाजार सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी-50 गुरुवार को सतर्क रुख के साथ खुल सकते हैं। क्योंकि, रूस-यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ने की चिंताओं के बीच एशियाई बाजारों में गिरावट रही, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार रातोंरात मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए।
यूक्रेन द्वारा रूसी क्षेत्र में लंबी दूरी की ब्रिटिश स्टॉर्म शैडो मिसाइलें दागे जाने के बाद एक बार फिर भू-राजनीतिक तनाव पैदा हो गया। यूक्रेन ने रूस में मंगलवार को अमेरिका निर्मित ATACMS मिसाइलें लॉन्च कीं। इससे रूस द्वारा न्यूक्लियर हमले की आशंका बढ़ गई है।
वहीं, घरेलू मोर्चे पर निवेशक महाराष्ट्र चुनाव के लिए अधिकांश एग्जिट पोल भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली ‘महायुति’ सरकार की वापसी की भविष्यवाणी करते हैं। बता दें भारतीय स्टॉक मार्केट बुधवार, 20 नवंबर को महाराष्ट्र चुनाव 2024 के कारण बंद था।
एशियाई बाजारों में गिरावट
वॉल स्ट्रीट में गिरावट के रुख के बाद एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार हुआ। जापान के निक्केई 225 में 0.67 प्रतिशत की गिरावट आई, और टॉपिक्स 0.22 प्रतिशत गिर गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.13 प्रतिशत चढ़ा, जबकि कोस्डैक 0.58 प्रतिशत गिर गया।
गिफ्ट निफ्टी टुडे
गिफ्ट निफ्टी 23,575 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से लगभग 40 अंकों का प्रीमियम था। यह भारतीय शेयर बाजार सूचकांकों के लिए हल्की सकारात्मक शुरुआत का संकेत देता है।
वॉल स्ट्रीट का हाल
अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को मिश्रित बंद हुआ, जिसमें टेक-हेवी नैस्डैक कमजोरी के साथ बंद हुआ। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 139.53 अंक या 0.32 प्रतिशत बढ़कर 43,408.47 पर पहुंच गया, जबकि एसएंडपी 500 0.13 अंक या 0.00 प्रतिशत बढ़कर 5,917.11 पर । नैस्डैक कंपोजिट 21.32 अंक या 0.11 प्रतिशत गिरकर 18,966.14 पर बंद हुआ।