Redmi 14C 5G का भारतीय मॉडल गीकबेंच साइट पर हुआ स्पॉट, मिल सकते हैं ये स्पेसिफिकेशंस

0
35
redmi-14c-5g-indian-variant-geekbench

रेडमी ने कुछ हफ्तों पहले अपना 14C 4G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। वहीं, अब लग रहा है कि इसके 5जी मॉडल की तैयारी है। जिसे Redmi 14C 5G नाम से लॉन्च किया जा सकता है। इसके जल्द आने की खबर इसलिए भी जोर पकड़ रही है क्योंकि इंडियन मॉडल बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर स्पॉट हुआ है। जिसमें प्रमुख स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। आइए, आगे लेटेस्ट लिस्टिंग को विस्तार से जानते हैं।

Redmi 14C 5G गीकबेंच लिस्टिंग

  • Redmi 14C 5G को गीकबेंच साइट पर माय स्मार्ट प्राइस ने स्पॉट किया है। यह मॉडल नंबर 2411DRN471 के साथ देखा गया है।
  • डिवाइस ने सिंगल-कोर राउंड में 917 और मल्टी-कोर राउंड में 2,182 स्कोर हासिल किए हैं।
  • शानदार स्पीड के लिए करीब 8GB तक रैम दी जा सकती है। हालांकि लॉन्च के समय अन्य विकल्प भी आ सकते हैं।
  • मदरबोर्ड सेक्शन में ‘पैरट’ नाम देखा गया है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 SoC से जुड़ा हो सकता है। इसमें 1.96GHz पर 6 कोर और 2.21GHz पर दो कोर हैं।
  • लिस्टिंग के अनुसार ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में फोन एंड्राइड 14 पर काम कर सकता है।

redmi-14c-5g-indian-variant-geekbench

Redmi 14C 5G के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

पिछले महीने यह मोबाइल TENAA साइट पर स्पॉट हुआ था। जहां इसके स्पेक्स सामने आए थे। आप इसकी डिटेल आगे देख सकते हैं।

  • डिस्प्ले: Redmi 14C 5G फोन में 6.88-इंच का एचडी+ LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 720 x 1640 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मिल सकता है।
  • प्रोसेसर: फोन में 2.36गीगाहर्ट्ज क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगाया जा सकता है। यह Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 होने की उम्मीद है।
  • स्टोरेज और रैम: Redmi 14C 5G फोन 4GB, 6GB, 8GB तथा 12GB रैम और 64GB, 128GB, 256GB व 512GB तक स्टोरेज में आ सकता है। वहीं, इंडिया में इसे करीब 256जीबी तक स्टोरेज में लाया जा सकता है।

redmi-14c-specifications-image-launch-date-vietnam

  • कैमरा: स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा LED फ्लैश के साथ मिल सकता है। जिसमें 13 मेगापिक्सल मेन सेंसर और 0.8 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस लगाया जा सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर हो सकता है।
  • बैटरी: रेडमी 14सी 5जी स्मार्टफोन में 5,060एमएएच रेडिट वैल्यू साइज की बैटरी दी जा सकती है। वहीं, फास्ट चार्जिंग को लेकर अभी डिटेल नहीं मिली है।

See Full Specs

Best Competitors

Moto G45 5G 8GB RAM

Rs. 12,800

77%

Xiaomi Redmi 13C

Rs. 7,699

74%

Xiaomi Redmi 13 5G

Rs. 13,350

79%

Xiaomi Redmi 13C 5G

Rs. 9,299

73%

See All Competitors

Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें