MI, IPL Auction 2025: ट्रेंट बोल्ट की मुंबई में वापसी, 12.5 करोड़ में खरीदा

0
39
MI, IPL Auction 2025: ट्रेंट बोल्ट की मुंबई में वापसी, 12.5 करोड़ में खरीदा

MI, IPL Auction 2025: ट्रेंट बोल्ट की मुंबई में वापसी, 12.5 करोड़ में खरीदा

IPL 2025 के लिए मुंबई इंडियंस (Photo: Instagram)

मुंबई इंडियंस ने सितारे पहले ही रिटेन कर लिए थे, जिनके पास अपार अनुभव भी था. जिनमें टीम का कप्तान भी था और भावी कप्तान भी. तेज गेंदबाजों का अगुवा भी था और पलक झपकते जीत का तिलक कर देने वाला वर्मा जैसा बल्लेबाज भी. लेकिन आईपीएल 2025 ऑक्शन में मुंबई ने अपनी टीम को और मजबूत बनाने के लिए और कदम उठाया. मुंबई इंडियंस ने तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को 12..5 करोड़ में खरीदा. बोल्ट 3 सीजन के बाद मुंबई में लौटे हैं. पिछले तीन सालों से बोल्ट राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे. मुंबई ने नमन धीर को भी 5.25 करोड़ में खरीदा. रॉबिन मिन्ज को 65 लाख में खरीदा गया.

रिटेंशन में मुंबई ने खर्च किए 75 करोड़

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस के पास टीम बनाने को 45 करोड़ रुपये हैं. ऐसा इसलिए क्यों टीम बनाने के लिए मिले 120 करोड़ में से 75 करोड़ रुपये मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह. रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को रिटेन करने में खर्च कर दिए. मुंबई को कुल 20 खिलाड़ी खरीदने हैं, जिसमें 8 विदेशी प्लेयर्स का स्लॉट है.

IPL की सबसे सफल टीम और खिलाड़ियों को खरीदने का खेल

मुंबई इंडियंस के परफॉर्मेन्स की बात करें तो ये टीम IPL इतिहास की सबसे कामयाब टीम रही है. इस टीम ने 2013, 2015, 2019, 2019 और 2020 में IPL का खिताब जीता. मुंबई को ये पांचों खिताब जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा रहे हैं. टीम में काबिलियत और दमखम की कभी कमी नहीं देखी गई और इस बार भी ऑक्शन में उसी को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों की खरीद बिक्री जारी है.

IPL 2025 के लिए मुंबई इंडियंस की टीम

रिटेन प्लेयर्स

जसप्रीत बुमराह – 18 करोड़
हार्दिक पंड्या- 16.35 करोड़
सूर्यकुमार यादव- 16.35 करोड़
रोहित शर्मा- 16.30 करोड़
तिलक वर्मा- 8 करोड़

नीलामी में खरीदे खिलाड़ी

जोफ्रा आर्चर-12.5 करोड़

नमन धीर-5.25 करोड़

रॉबिन मिन्ज-65 लाख

करन शर्मा- 50 लाख



*****