टाटा कर्व के लिए खतरा बन सकती है महिंद्रा की ये धाकड़ इलेक्ट्रिक SUV, नई स्पाई फोटोज ने सबको चौंकाया

0
22
महिंद्रा ईवी .e9 की स्पाई इमेज (p.c- carwale)

महिंद्रा (Mahindra) XUV.e9 को हाल ही में स्पॉट किया गया है। इसमें 19 इंच के अलॉय व्हील्स देखने को मिलते हैं। इस कार में ट्रिपल स्क्रीन और कई गजब फीचर्स देखने को मिलेंगे। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तानWed, 16 Oct 2024 12:16 PM
share Share

महिंद्रा (Mahindra) अपने अपकमिंग मॉडलों के साथ EV बाजार में तूफान लाने के लिए तैयार है। ऑटोमेकर की अगले साल से कई इलेक्ट्रिक वाहनों को लॉन्च करने की योजना है। सूची में XUV700-बेस्ड कूप SUV, XUV.e9 है, जिसे कई बार स्पॉट किया जा चुका है। अब एक और स्पाई इमेज सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। इससे अपकमिंग ईवी के बारे में अधिक जानकारी का खुलासा होता है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

ये भी पढ़े:महिंद्रा थार रॉक्स 4WD का डीजल MX5 वैरिएंट डीलरयार्ड में पहुंचा, देखें वीडियो

XUV700 का कूप ऑल-इलेक्ट्रिक वैरिएंट अपने पूरे एक्सटीरियर पार्ट में ईवी बिट्स प्राप्त करेगा। फ्रंट फेसिया को एक वाइड लाइट बार और एक डिवाइडेड हेडलैंप सेटअप के साथ एक ब्लैंक-ऑफ ग्रिल मिलेगा। इसके अलावा स्पाई इमेज के अनुसार XUV.e9 245/55 R टायरों के साथ 19 इंच के एरो-पैटर्न वाले व्हील्स मिलेंगे।

महिंद्रा ईवी .e9 की स्पाई इमेज (p.c- carwale)

XUV.e9 की डिजाइन

XUV.e9 का एक और दिलचस्प डिजाइन एलीमेंट चार्जिंग फ्लैप है, जो जुड़े हुए टेललैंप के नीचे पीछे की तरफ है। EV की चार्जिंग बताने के लिए एक चमकदार अलर्ट लाइट भी है।(p.c- carwale)

XUV.e9 का इंटीरियर

इंटीरियर की बात करें तो पता चलता है कि कूप ईवी डैशबोर्ड पर 3-स्क्रीन सेटअप मिलेगा। न्यू स्पाई इमेज व्हाइट और ब्लैक केबिन थीम के साथ-साथ सफेद सीट अपहोल्स्ट्री के साथ आएगी।

ये भी पढ़े:महिंद्रा थार रॉक्स 4WD का डीजल MX5 वैरिएंट डीलरयार्ड में पहुंचा, देखें वीडियो

XUV.e9 के फीचर्स

XUV.e9 में लेवल 2 ADAS सूट, पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, बेजल-लेस ऑटो-डिमिंग IRVM, वेंटिलेशन के साथ पावर्ड फ्रंट सीट्स, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर के साथ 360-डिग्री सराउंड कैमरा जैसे कई हाई-लेवल फीचर्स के साथ आएगा।

*****

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें