छठ पूजा पर घर से निकलने से पहले चेक करें पेट्रोल-डीजल के रेट

    0
    4
    share

    छठ पूजा के दिन घर से निकलने से पहले आज पेट्रोल-डीजल के रेट जरूर चेक कर लें। कच्चे तेल के रेट में गिरावट के बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दिया है। इंडियन ऑयल द्वारा आज जारी रेट के मुताबिक दिल्ली में छठ के दिन पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, डीजल के दाम भी 87.67 रुपये पर स्थिर हैं।

    पटना में आज पेट्रोल 105.23 रुपये और डीजल 92.09 रुपये लीटर है। मुजफ्फरपुर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज छठ पर 105.80 रुपये और डीजल 92.61 रुपये लीटर है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल आज 103.44 रुपये लीटर और डीजल 89.97 रुपये लीटर के रेट से बिक रहा है। भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले शहर पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 82.64 रुपये लीटर और 78.05 रुपये लीटर है।

    ये भी पढ़े:ट्रंप की जीत से एलन मस्क पर डॉलर की बारिश, एक ही दिन में 26.5 अरब डॉलर कमाए

    कच्चे तेल की कीमत 75 डॉलर के नीचे

    कच्चे तेल की कीमत एक बार फिर 75 डॉलर के नीचे आ गई हैं। ब्लूमबर्ग एनर्जी के मुताबिक ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.81 पर्सेंट टूटकर 74.92 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। वहीं, डब्ल्यूटीआई में मामूली गिरावट है और यह 71.72 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।

    राज्य पेट्रोल डीजल (₹/लीटर)

    आंध्र प्रदेश 108.35 96.22

    अंडमान और निकोबार 82.46 78.05

    बिहार 105.58 92.42

    छत्तीसगढ़ 100.35 93.30

    कर्नाटक 102.92 88.99

    केरल 107.30 96.18

    मध्य प्रदेश 106.22 91.62

    महाराष्ट्र 103.44 89.97

    ओडिशा 101.39 92.96

    राजस्थान 104.72 90.21

    सिक्किम 101.75 88.95

    तमिलनाडु 100.80 92.39

    तेलंगाना 107.46 95.70

    पश्चिम बंगाल 104.95 91.76

    अरुणाचल प्रदेश 90.66 80.21

    चंडीगढ़ 94.30 82.45

    दादरा और नगर हवेली 92.56 88.50

    दमन और दीव 92.37 87.87

    दिल्ली 94.77 87.67

    गुजरात 95.11 90.78

    हरियाणा 94.30 82.45

    हिमाचल प्रदेश 95.02 87.36

    जम्मू और कश्मीर 98.21 84.88

    झारखंड 97.21 92.96

    मणिपुर 99.20 85.26

    मेघालय 96.17 87.56

    मिजोरम 99.26 80.05

    नागालैंड 97.75 88.85

    पुड्डचेरी 94.26 84.48

    पंजाब 94.30 82.45

    त्रिपुरा 97.81 86.81

    उत्तर प्रदेश 94.69 87.81

    उत्तराखंड 93.37 88.17

    स्रोत: लाइव मिंट

    *****