चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, यहां एक कप चाय से भी सस्ता है पेट्रोल

    0
    117
    share

    Petrol Diesel Price today 21 November: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गुरुवार 21 नवंबर को पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी हैं। आईओसी द्वारा आज सुबह 6 बजे जारी रेट के मुताबिक भारत में सबसे सस्ता ईंधन अंडमान और निकोबार में है।

    Petrol Diesel Price today 21 November: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद भी पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गुरुवार 21 नवंबर को पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी हैं। आईओसी द्वारा आज सुबह 6 बजे जारी रेट के मुताबिक भारत में सबसे सस्ता ईंधन अंडमान और निकोबार में है। इसके शहर पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 82.64 रुपये लीटर और 78.05 रुपये लीटर है।

    दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल ईरान में मिल रहा है। ईरान में एक लीटर पेट्रोल की कीमत में भारत में चार कप चाय मिल सकते हैं। ईरान में पेट्रोल 2.41 रुपये लीटर है। दूसरी ओर दिल्ली में आज भी पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, डीजल के दाम भी 87.67 रुपये पर स्थिर हैं। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल आज 103.44 रुपये लीटर और डीजल 89.97 रुपये लीटर के रेट से बिक रहा है।

    कच्चे तेल में राहत

    ब्लूमबर्ग एनर्जी के मुताबिक कच्चे तेल की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। आज ब्रेंट क्रूड में 0.68 पर्सेंट की गिरावट है। ब्रेंट क्रूड का जनवरी 2025 वायदा 72.81 डॉलर पर आ गया है। जबकि, डब्ल्यूटीआई में गिरावट है। इसका जनवरी 2025 वायदा भाव 0.75 पर्सेंट टूटकर 68.87 डॉलर पर आ गया है।

    पेट्रोल डीजल (₹/लीटर)

    आंध्र प्रदेश 108.35 96.22

    बिहार 105.58 92.42

    छत्तीसगढ़ 100.35 93.30

    कर्नाटक 102.92 88.99

    केरल 107.30 96.18

    मध्य प्रदेश 106.22 91.62

    महाराष्ट्र 103.44 89.97

    ओडिशा 101.39 92.96

    राजस्थान 104.72 90.21

    सिक्किम 101.75 88.95

    तमिलनाडु 100.80 92.39

    तेलंगाना 107.46 95.70

    पश्चिम बंगाल 104.95 91.76

    अंडमान और निकोबार 82.46 78.05

    अरुणाचल प्रदेश 90.66 80.21

    चंडीगढ़ 94.30 82.45

    दादरा और नगर हवेली 92.56 88.50

    दमन और दीव 92.37 87.87

    दिल्ली 94.77 87.67

    गुजरात 95.11 90.78

    हरियाणा 94.30 82.45

    हिमाचल प्रदेश 95.02 87.36

    जम्मू और कश्मीर 98.21 84.88

    झारखंड 97.21 92.96

    मणिपुर 99.20 85.26

    मेघालय 96.17 87.56

    मिजोरम 99.26 80.05

    नागालैंड 97.75 88.85

    पुड्डचेरी 94.26 84.48

    पंजाब 94.30 82.45

    त्रिपुरा 97.81 86.81

    उत्तर प्रदेश 94.69 87.81

    उत्तराखंड 93.37 88.17

    स्रोत: लाइव मिंट

    *****