Share Market: सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 445 अंक की तेजी के साथ बंद

    0
    25
    Share Market: सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 445 अंक की तेजी के साथ बंद

    Stock Market Updates Today: सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार का प्रदर्शन अच्छा रहा। सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए हैं। सेंसेक्स आज 445.29 अंक या फिर 0.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 80,248.08 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.60 प्रतिशत या फिर 144.95 अंक की तेजी के साथ 24,276.05 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स की टॉप 30 कंपनियों में से 21 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ बंद हुए हैं। वहीं, एनटीपीसी सहित 9 कंपनियो के शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सोमवार को सेंसेक्स में एनटीपीसी के शेयरों में 1.55 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।

    सेंसेक्स की तेजी में आज सबसे बड़ा योगदान रिलायंस इंडस्ट्रीज का रहा। अकेले रिलायंस का योगदान 97.45 अंक का रहा। वहीं, एचडीएफसी बैंक ने 45.16 अंक का योगदान किया है। टाइटन और मारुति ने 20-20 अंक का योगदान किया है।

    196 कंपनियों के शेयरों में लगा अपर सर्किट

    निफ्टी में सोमवार को 196 कंपनियों के शेयरों में अपर सर्किट लगा है। वहीं, 50 कंपनियों के शेयर लोअर सर्किट पर बंद हुए हैं। 114 कंपनियों के शेयर 52 वीक हाई और 18 कंपनियों के शेयर 52 वीक लो लेवल पर पहुंच गए। वहीं, सेंसेक्स में 513 कंपनियों के शेयरों में अपर सर्किट लगा है। दूसरी तरफ 243 कंपनियों के शेयरों में लगा लोअर सर्किट लगा था।

    2.30 Pm Stock Market Live Updates 2 December: सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार बंद होने से एक दिन पहले 409.64 अंक या फिर 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 80,212.43 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, निफ्टी 0.55 प्रतिशत या फिर 132.10 अंक की तेजी के साथ 24,263.20 पर ट्रेड कर रहा है। बता दें, सेंसेक्स में 23 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

    12:40 PM Share Market Live Updates 2 December: गिरावट के बाद अब बाजार धीरे-धीरे उबरने की कोशिश कर रहा है। सेंसेक्स दिन के निचले स्तर 79308.95 से करीब 633 अंकों की रिकवरी कर हरे निशान पर आ गया है। सेंसेक्स को मजबूत होने में अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति, जेएसडब्ल्यू स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, टेक महिंद्रा जैसे स्टॉक्स का योगदान है। निफ्टी भी अब 31 अंक ऊपर 24162 पर पहुंच गया है।

    10:55 AM Share Market Live Updates 2 December: तेज गिरावट के बाद अब शेयर मार्केट में थोड़ी रिकवरी देखने को मिल रही। सेंसेक्स एक बार फिर 79600 के पार पहुंच गया है। जबकि, निफ्टी 24100 के पार ट्रेड कर रहा है। हालांकि, दोनों इंडेक्स अभी लाल निशान पर हैं। निफ्टी टॉप गेनर्स की लिस्ट में अल्ट्राटेक सीमेंट, ग्रासिम, श्रीराम फाइनेंस, मारुति और अपोलो हॉस्पिटल हैं।

    9:20 AM Share Market Live Updates 2 December: शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट नजर आने लगी है। सेंसेक्स अभी 79375 के आज के नीचले स्तर को टच करने के बाद 345 अंक नीचे 79457 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी भी 76 अंक टूटकर 24054 के लेवल पर आ गया है। ओएनजीसी, आयशर मोटर्स, सिप्ला, रिलायंस और एचडीएफसी लाइफ निफ्टी टॉप लूजर्स की लिस्ट में हैं।

    ये भी पढ़ें:अडानी ग्रुप के शेयरों की रैली पर ब्रेक, 5 दिन में 41% तक दे चुके हैं रिटर्न

    9:15 AM Share Market Live Updates 2 December: दिसंबर के पहले कारोबारी दिन सोमवार यानी आज शेयर मार्केट की शुरुआत आज सतर्क रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स जहां लाल तो निफ्टी हरे निशान पर खुला। सेंसेक्स 58 अंक नीचे 79743 और निफ्टी 9 अंक ऊपर 24140 के लेवल पर खुला।

    Share Market Live Updates 2 December: घरेलू शेयर मार्केट की शुरुआत मजबूत होने की उम्मीद है। क्योंकि, गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स पर शुक्रवार के बंद होने से 30.25 अंकों की वृद्धि का संकेत दे रहा है। वहीं, शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट हरे निशान पर बंद हुआ। जबकि, चीन से मिले उत्साहजनक आर्थिक आंकड़ों की बदौलत एशियाई बाजारों में तेजी आई और वॉल स्ट्रीट के शेयर भी शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए।

    शुक्रवार को सप्ताह के अंतिम ट्रेडिंग सेशन के दौरान निफ्टी 50 और सेंसेक्स ने सकारात्मक मूवमेंट का अनुभव किया। सेंसेक्स 759.05 अंकों की तेजी के साथ 79,802.79 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 216.95 अंकों की बढ़त के साथ 24,131.10 पर बंद हुआ।

    ये भी पढ़ें:आज इन 5 शेयरों पर फिदा हैं एक्सपर्ट्स, खरीदारी की दी सलाह

    वॉल स्ट्रीट

    शुक्रवार को वैश्विक शेयर बाजारों में उछाल आया, जिसमें वॉल स्ट्रीट ने नवंबर में एक साल में सबसे बड़ी मासिक बढ़त दर्ज की। इस बीच, रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, जापान में सख्त दरों और यूरोप में नरमी की उम्मीदों से प्रभावित होकर डॉलर कमजोर हुआ।

    एसएंडपी 500 में 0.56% की वृद्धि हुई, जो नवंबर 2023 के बाद से 5.14% पर अपनी सर्वश्रेष्ठ मासिक वृद्धि है। नैस्डैक में शुक्रवार को 0.83% की वृद्धि हुई, जिसके परिणामस्वरूप महीने के लिए 6.2% की वृद्धि हुई, जो मई के बाद से इसकी सबसे अधिक वृद्धि है।

    *****