Redmi K80 के डिजाइन और कैमरा फीचर्स जानें यहां, लीक में सामने आई डिटेल्स

0
53
Redmi K80 के डिजाइन और कैमरा फीचर्स जानें यहां, लीक में सामने आई डिटेल्स

शाओमी की सब ब्रांड रेडमी की K80 सीरीज इसी महीने के अंत तक पेश हो सकती है। इसमें Redmi K80, Redmi K80 Pro आने की उम्मीद है। हालांकि आधिकारिक लॉन्च के बारे में अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बेस मॉडल Redmi K80 की एक तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। जो हाल ही में लीक हुई फोटो से मिलती-जुलती है। इसके साथ ही फोन के कैमरा स्पेक्स भी पता चले हैं। आइए, आगे इस अपकमिंग डिवाइस के बारे में डिटेल जानते हैं।

Redmi K80 डिजाइन (लीक)

  • सीएनएमओ की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि एक ब्लॉगर ने कथित Redmi K80 की तस्वीरें पोस्ट की हैं।
  • Redmi K80 के रियर पैनल पर फोन ऑफ-वाइट कलर में दिखाई दिया है। यह संभवत ग्लास बैक के साथ लग रहा है।
  • इमेज में आगामी Redmi K80 में वॉल्यूम बटन और पावर बटन राइट साइड पर देखे गए हैं।

Redmi K80 image leaked

  • यह तस्वीर कैमरा सेटअप के बारे में पहले की रिपोर्ट की तरह तीन सेंसर वाला एक गोलाकार कैमरा मॉड्यूल दर्शाती है।
  • विशेष रूप से सर्कुलर कैमरा सेटअप पिछले मॉडल के आयताकार कैमरा मॉड्यूल की जगह ले सकता है।
  • फोटो से यह भी लग रहा है कि अपकमिंग Redmi K80 का लुक ब्रांड के पूर्व मॉडल Xiaomi Civi सीरीज जैसा हो सकता है।

Redmi K80 कैमरा फीचर्स (लीक)

कैमरा मॉड्यूल में दिए गए इंफो में दिख रहा है कि Redmi K80 में OIS के साथ 50MP का मेन कैमरा होगा। गौर करने वाली बात यह है कि Redmi K70 में भी यही मेन कैमरा है। इसके अलावा हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार Redmi K80 Pro में भी 50MP का मेन सेंसर मिल सकता है।

Redmi K80 Design Leak

Redmi K80 सीरीज की डिटेल्स (संभावित)

  • आगामी Redmi K80 सीरीज में तीन फोन इसी महीने नवंबर 2024 के अंत तक चीन में एंट्री ले सकते हैं।
  • Redmi K80 में संभवतः क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट लगाया जा सकता है। जबकि पिछले मॉडल में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 था।
  • Redmi K70 Pro में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिप मिलता है। जबकि आगामी 80 प्रो वैरियंट स्नैपड्रैगन 8 एलीट वाला होने की बात सामने आई है।
  • Redmi K80 Pro में 50MP का ओमनीविज लाइट फ्यूजन 800 प्राइमरी सेंसर, 32MP का सैमसंग S5KKD1 अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP सैमसंग JN5 2.6x टेलीफोटो कैमरा दिए जाने की खबर है।
  • Redmi K80 Pro में 100W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।

Source link